केंद्र सरकार कि किसान विरोधी कृषि व्यापार क़ानून के खिलाफ देश में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में आज (26 जनवरी) रांची के राजेंद्र चौक डोरंडा से मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका तक ट्रेक्टर मोटरसाइकिल पैरेड निकाली गई।

0

केंद्र सरकार कि किसान विरोधी कृषि व्यापार क़ानून के खिलाफ देश में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में आज (26 जनवरी) रांची के राजेंद्र चौक डोरंडा से मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका तक ट्रेक्टर मोटरसाइकिल पैरेड निकाली गई।

जिसमें विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और किसान संगठनों के कार्यकर्ता ने भाग लिया । किसानो के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा झंडे के साथ सैकड़ों मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के साथ आकर्षक रैली निकाली गई।

माले,राजद,कांग्रेस,माकपा,भाकपा,किसान संघर्ष समन्वय समिति झारखंड,झारखंड राज्य किसान सभा,झारखंड सिख फेडरेशन, आदिवासी अधिकार मंच,एडवा,बेफ़ी झारखंड, ज्ञान-विज्ञान समिति झारखंड,एआईपीएफ़, इप्टा,आइसा,संघर्ष वाहिनी,बीएसएसआर जैसे संगठनों समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं एव किसानों ने भाग लिया।

बापू वाटिका(मोराबादी) में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ नदीम खान ने कराया एव कार्यक्रम संचालन सुखनाथ लोहरा ने किया.

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह,राजेश यादव, इम्तेयाज़ वारसी,माले के भुवनेश्वर केवट,नदीम खान,कांग्रेस नेता ज्योति सिंह मथारू,सलीम खान,सिख फेडरेशन के रंजीत सिंह हैप्पी, जयदीप चड्डा,गोलडी जग्गी,प्रितपाल सिंह, अमरजीत सिंह दुहरा,मनप्रीत सिंह,रंजीत सिंह सोनी,जसपाल पंधेर,गोपी सिंह,फौजी सिंह, राजवीर सिंह,सोनू मक्कड़,आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा,प्रकाश टोप्पो,नाथनिएमुल होरो,माकपा के सुखनाथ लोहारा,भाकपा के अजय सिंह,उमेश नज़ीर,सांटा,मासस के सुशांतो मुखर्जी, सपा के मनोहर यादव,झारखंड राज्य किसान सभा के सुरजीत सिंह,बीरेंद्र कुमार, एडवा की वीणा लिंडा,एआईपीएफ़ के आकाश रंजन,कुमार वरुण,सीटू के अनिर्बान बोस,विजय कुमार, रोहित तिर्की,इप्टा की फरज़ाना,ज्ञान विज्ञान के समीर दास,आइसा के मो सोहैल, त्रिलोकी नाथ, तरुण कुमार,अकरम राशिद, मिथिलेश तिवारी,नोरिन,एजाज़,बेफ़ी झारखंड के एम.एल.सिंह,कनक रंजन,संघर्ष वाहिनी के श्रीनिवास, कुमुद,बगाईचा के फ़ादर सोलोमन, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार,सोशल एक्टिविस्ट ग्रुप के अकरम राशिद,मो बब्बर, नवाब चिश्ती, झारखंड यूथ फाउंडेशन डोरंडा के असफ़र खान एव सामाजिक कार्यकर्ता मो जब्बार,मो शौकत अंसारी,मो इम्तेयाज़ आदि मुख्य रूप से शामिल थे।