रांची: कल 24 जून को रांची सदर अंचल कार्यालय के समक्ष होने वाले आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज रांची महानगर कार्यालय में चुटिया, लालपुर, अपर बाजार, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी एवं सुखदेवनगर (दक्षिणी) मंडल के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसे विधायक सी पी सिंह ने संबोधित किया”सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे कल के जनहित से जुड़े इस आक्रोश प्रदर्शन में पूर्ण अनुशासन और जोश के साथ सहभागी बनें।”




