आईपीएल के 13वें सीजन के तीसरे मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने सामने होंगे। यही मैच दुबई में खेला जाएगा। पिछले सीजन में RCB सबसे निचले 8वें पायदान पर रही थी। जबकि हैदराबाद एलिमिनेटर तक पहुंची थी।ऐसे में आज RCB के कप्तान विराट कोहली के पास आज सनराइजर्स के कैप्टन डेविड वॉर्नर से 2016 फाइनल की हार का बदला लेने का मौका है। तब वॉर्नर ने कोहली को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता था।विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB टीम ने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। ऐसे में आरसीबी की टीम इस बार खिताब का यह सूखा जरूर खत्म करना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर होगी।बता दें कि इससे पहले आईपीएल के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया। पंजाब को मैच में जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन बनाने थे, लेकिन वह 12 रन ही बना सका। सुपर ओवर में पंजाब की टीम सिर्फ दो ही रन बना सकी। कगिसो रबाडा ने केएल राहुल और निकोलस पूरन को आउट कर दिया। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 3 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।ranjana pandey



