आज फरीदाबाद दिल्ली मे अम्मा मेडिकल साइंस हॉस्पिटल का मंत्री इरफान अंसारी ने निरीक्षण किया। जल्द झारखंड में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल एंड मेडिकल साइंस रिम्स 2 बनेगा।मंत्री इरफान अंसारी के साथ विभाग के अपर सचिव अजय कुमार, बिल्डिंग विभाग के सचिव अरवा राजकमल शहीद कई टेक्निकल अधिकारियों उपस्थिति में निरीक्षण किया। इस अवसर पर अम्मा हॉस्पिटल मैनेजमेंट के डायरेक्टर और उनकी पूरी टीम मौजूद थी.मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार ने कहा ”अमृता इंस्टिट्यूट की तर्ज पर रांची में रिम्स 2 का निर्माण होगा, जो पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनेगा। इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी।जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी।”




