चतरा जिले के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं ने हिजाब पहनने से रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल में हिजाब पहनने पर उन्हें कार्यक्रमों में शामिल होने से रोके जाने और विरोध करने पर डराए जाने की बात कही है।छात्राओं ने शिक्षिका सीमा कुमारी, फालो कुमारी और शिक्षक रवींद्र कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालय में हिन्दू-मुस्लिम छात्राओं को अलग-अलग सेक्शन में बैठाया जाता है.हालांकि, जांच के दौरान छात्राओं के शरीर पर मारपीट के निशान नहीं पाए गए.मामला बढ़ता देख एसडीओ जहूर आलम स्वयं अस्पताल पहुंचे. एसडीओ ने विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ जल्द बैठक कर विवाद का समाधान निकालने की बात कही.प्रारंभिक जांच में छात्राओं के मारपीट और सेक्शन को लेकर लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए हैं.




