भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने पहुंचीं

0
BJP Mahila Morcha

रांची :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद दोषी पाए गए प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है. लेकिन इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आधिकारिक तौर पर चुप्पी साधी हुई है, जिसकी वजह से विपक्षी दल उन पर निशाना साध रहे हैं. अब भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का हाथ, बलात्कारियों के साथ है.आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय (कांग्रेस भवन) का जोरदार घेराव किया.भाजपा का यह प्रदर्शन दिल्ली में जेएनयू (JNU) के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े एक कथित यौन उत्पीड़न मामले और दिल्ली प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस भवन के बाहर जमा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जिसे मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here