झारखंड के ST के विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल,दिशोम गुरू कोचिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

0
hemant soren

आज सीएम हेमंत सोरेन रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।यह संस्थान झारखंड के छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें बाहर जाने की मजबूरी कम होगी।इस संस्थान में 300 चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री और छात्रावास की सुविधा मिलेगी। यह कदम प्रतिभा को अवसर देने की मजबूत पहल है।इस अवसर पर सीएम ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ दी।झारखण्ड सरकार को उम्मीद है कि यह पहल मेहनती छात्रों के सपनों को दिशा देगी और राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार में योगदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here