जैसा की पता है लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. झारखण्ड राज्य के तीसरे चरण में रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में 25 मई को वोट डाले जायेंगे.वोट को लेकर तैयारी काफी जोरो -सोरो से चल रही है.रांची जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है. वहीं जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं. मतदान को लेकर जिला पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बल, सीआरपीएफ, जैप, आइआरबी समेत अन्य बलों को भी तैनात किया गया है. ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी,लड़ाई झगड़ा ना हो. हर थाना क्षेत्र में बने बूथों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है. रांची में लोगों को पुलिस की ओर से मतदान के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है.और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पारा मिलिट्री फोर्स भी तैनात किये गये हैं. इसके अलावा जिला पुलिस और रिजर्व बटालियन की भी अलग-अलग जगहों पर तैनाती की गयी है.वही इधर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में आज शहरी क्षेत्रों के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया गया.




