Ranchi : स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए रांची में 2200 बेड का विश्व-स्तरीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा।यहाँ किडनी प्रत्यारोपण (Kidney Transplant) सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।यह हॉस्पिटल AUSTIN Hospital & Services (Australia) और झारखंड सरकार की साझेदारी से बनेगा।कंपनी के CEO और स्वास्थ्य मंत्री irfan अंसारी के पुराने मित्र आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने झारखंड में निवेश का निर्णय लिया है। मंत्री ने बताया उन्होंने स्पष्ट कहा –“हमारा लक्ष्य झारखंड को हेल्थकेयर का हब बनाना है। हम बड़ा निवेश करेंगे, लेकिन इस परियोजना को राजनीति से दूर रखना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डालना जनता के साथ अन्याय है।” मंत्री ने कहा झारखंड सरकार पहले ही मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना चला रही है, जिसके तहत किडनी, लीवर और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेमोडायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।अब किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी राज्य में शुरू होने जा रही है।यह विश्व-स्तरीय अस्पताल आने वाले समय में न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।यह मेरे निरंतर प्रयासों और आप सभी के आशीर्वाद का परिणाम है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है।




