रांची : करम पर्व से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की राशि लाभुक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी. अगस्त में 50 लाख से अधिक महिलाओं को राशि मिलेगी. जुलाई में 50 लाख 30 हजार लाभुकों को राशि ट्रांसफर की गयी थी. अगस्त माह की राशि ट्रांसफर करने को लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया. जिलों को राशि ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और करम पर्व के पूर्व राशि भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है. ज्ञात हो कि करम पर्व तीन सितंबर को है.




