अन्तरराष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम संपन्न

0

रांची। अन्तरराष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस पर दिनांक 20 से 22 मार्च तक आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखण्ड डॉ० संजय श्रीवास्तव थे। उन्होंने समापन कार्यक्रम में जल के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं उसके संरक्षण के संबध में विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में प्रकृति, वन एवं जल की सुरक्षा विषय पर त्रिदिवसीय आयोजित “ अखिल भारतीय स्प्रिंग आर्ट कैंप –प्रकृति 2023’’ के अवसर पर झारखण्ड सहित ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से आये कलाकारों (चित्रकारों) को स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके द्वारा प्रकृति, वन एवं जल के प्रबंधन एवं संरक्षण विषय पर इन तीन दिनों में की गई चित्रकारी की प्रदर्शनी लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पलाश सभागार के प्रागंण में लगाई गई थी।कार्यक्रम की समाप्ति पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा श्री संजीव कुमार द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here