मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक के समीप बनाने वाले युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में CM को आने का आमंत्रण

0

आज दिनांक दिनांक 22/03/2023 दिन बुधवार को झारखंड विधानसभा के मुख्यमंत्री कार्यालय में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति (युवा महावीर मंडल रांची ) के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर रांची के मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक के समीप बनाने वाले युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में आने का आमंत्रण दिया। साथ ही रामनवमी में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की और युवाओं की भागीदारी के बारे में बताया। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आने का आमंत्रण स्वीकार कर आने कि बात कही।
युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति ने माननीय मुख्यमंत्री से मिलने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी मैडम का आभार जताया।इस आमंत्रण कार्यक्रम में- अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, मुख्य सलाहकार विनय सिंह, महासचिव अमित सिंह, उपाध्यक्ष रत्नेश सिन्हा, रोनित साहु, महिमा सिन्हा, सह सचिव दिवाकर प्रकाश आदी लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here