गुरूआ के आरजेडी विधायक विनय यादव को दी गई जान से मारने की धमकी

0

गुरूआ के आरजेडी विधायक विनय यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है.इसके साथ स्कूल की चाहरदीवारी पर नक्सली स्टाइल में पोस्टर लगाया गया हैI जिले के गुरुआ थाना मध्य विद्यालय गुरुआ की चाहरदिवारी पर स्थानीय विधायक को जान मार देने की धमकी भरा पोस्टर साटा गया हैI इस पोस्टर मे लिखा हुआ है कि ‘नसेर के लोगो से टकराना बंद करो, नसेर के केस को गुरुआ थाना पर जाने के बाद भी विधायक विनय यादव केश को आगे बढने नही देता है।’इसके आगे लिखा गया है ‘विनय यादव सुधर जाओ नही तो गोली मार देंगे।’गुरुआ थाना की पुलिस यहां से पर्चा जब्त कर लिया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here