हज़ारीबाग़ ज़िला के बरही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों में मामूली विवाद के बाद एक बच्चे के चाचा ने दूसरे बच्चे की खूब पिटाई कर दी। पीड़ित बच्चे की मां ने बरही थाना में शिकायत दर्ज कराई है।नाबालिग बच्चे की माँ द्वारा बताया गया कि दिनांक-17/12/25 को अपने 11 वर्षीय पुत्र को घर के बगल में क्रिकेट खेलने के क्रम में अलोक गुप्ता (उम्र करीब 30 वर्ष, ग्राम हरीनगर थाना बरही जिला हजारीबाग) के द्वारा अचानक बेरहमी से मारपीट करने लगे। मार पीट के दौरान बच्चे की चिल्लाहट सुन कर माँ के द्वारा अपने पुत्र की जान बचायी गयी।आज दिनांक 18/12/2025 को एक विशेष टीम बनाकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अलोक गुप्ता (उम्र करीब 30 वर्ष, ग्राम हरीनगर गया रोड बरही थाना बरही जिला हजारीबाग) को युवराज होटल, हजारीबाग रोड NH-33 के पास से गिरफ्तार किया गया ।
बता दें कि नाबालिग से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन हजारीबाग पुलिस को अविलंब संज्ञान लेने को कहा था।पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी सीएम हेमंत सोरेन से कारवाई की मांग की थी ”ऐसे लोग मानसिक रूप से बीमार हैं,जिनका पर्याप्त इलाज अत्यंत आवश्यक है।बच्चों से ऐसा बर्ताव घृणित है।” जिसके बाद




