चाईबासा लैंपस परिसर में धान अधिप्राप्ति योजना का विधिवत उद्घाटन,खाद्य आपूर्ती मंत्री ने कहा ”धन्यवाद दीपक बीरवा साहब”

0
deepak birua

झारखण्ड : 17 दिसम्बर को मंत्री दीपक बिरुआ ने चाईबासा लैंपस परिसर में धान अधिप्राप्ति योजना का विधिवत उद्घाटन किया।मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आभार व्यक्त किया ”धन्यवाद दीपक बीरवा साहब।” खाद्य आपूर्ती मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आगे ये भी कहा कि, चाईबासा में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत ने निश्चित रूप से किसानों का मनोबल बढ़ाया है। इस बार राज सरकार ने किसानों को अब तक का सबसे बड़ा भुगतान किया, प्रति क्विंटल ₹2,450, जिससे किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल बना। यह पूरी राज्य में एक सकारात्मक संदेश भी गया। इसके लिए हम लगातार हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को साधुवाद दे रहे हैं। निस्संदेह, उन्होंने किसानों के प्रति सहानुभूति और समर्थन दिखाया है।

खाद्य आपूर्ती मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देशानुसार, मैंने सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया था और कहा था कि भले ही भाजपा को यह छोटा कदम लगे, लेकिन यह किसानों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए बहुत बड़ा महत्व रखता है। महागठबंधन के सभी मंत्रियों और विधायकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य में भाग लिया और अपना समय दिया, मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।दुर्भाग्यवश, भाजपा के नेता और उनके विधायक किसानों का हमेशा मज़ाक उड़ाते रहे। मेरी विनती के बावजूद वे अधिप्राप्ति केंद्रों में शामिल नहीं हुए और न ही किसानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने किसानों को उचित सम्मान और उचित मूल्य वृद्धि में अपनी भागीदारी नहीं निभाई। किसी भाजपा विधायक या प्रतिनिधि ने इस महत्वपूर्ण पहल के प्रारंभ में भाग नहीं लिया। यह वास्तव में बड़ी शर्म की बात है।ऐसे लोगों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here