झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बयान दिया है कि गड़बड़ी पकड़ने पर तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे ने उन्हें फटकार लगाई और तबादले की धमकी दी थी। बाद में उनका तबादला भी कर दिया गया।इस मामले में एसीबी ने पूर्व उत्पाद आयुक्त और रामगढ़ के डीसी फैज अहमद का भी बयान दर्ज कराया है। धारा 164 के तहत दिए गए बयान में फैज अहमद ने भी विनय कुमार चौबे के खिलाफ गवाही दी है। वह तीसरे आईएएस अधिकारी हैं जिनका बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है।




