महिलाओं को सिलाई मशीन और दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकल का वितरण,मंत्री शिल्पी तिर्की कार्यक्रम में हुईं शामिल

0
Minister Shilpi Neha Tirkey

झारखण्ड : आज बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित CSR कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सिलाई मशीन और दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकल का वितरण किया गया . बेड़ो, इटकी, लापुंग और मांडर प्रखंड के लाभुक कार्यक्रम में शामिल हुए . सामाजिक दायित्व की प्रतिबद्धता एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्राई साइकल और सिलाई मशीन का वितरण किया गया है . कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा,जहां ट्राई साइकल से दिव्यांगजनों का सफर आसान होगा , वहीं सिलाई मशीन पाने वाली महिला दीदियों को रोजगार में मदद मिलेगी . दूरदर्शी सोच के तहत साल 2013 में कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने कंपनी एक्ट में CSR का प्रावधान किया था . इस प्रावधान में कंपनियों को अपने कुल मुनाफा का 2 प्रतिशत राशि संबंधित क्षेत्र के विकास , खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में करना है . इस सामाजिक उत्तरदायित्व को कुछ लोग ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे है . हमारी कोशिश जनता की बड़ी जरूरतों को ही पूर्ण करना नहीं है बल्कि हम जनता के छोटी सी छोटी जरूरतों को भी पूरा करने की सोच रखते है . यही वजह है कि मांडर विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here