झारखंड: स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव के साथ अहम बैठक की. जिसमें झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर ऐतिहासिक सहमति बनी।हेल्थ कॉटेज,आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी की स्थापना,राज्य के मेडिकल कॉलेजों का सशक्तिकरण, रिम्स व सदर अस्पताल, रांची का उन्नयन,झारखंड में 7 AI आधारित हाईटेक मेडिकल लैब , इन सभी योजनाओं पर 60:40 (केंद्र:राज्य) फंडिंग फार्मूले पर सहमति बनी।
बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री जाधव का स्पष्ट संदेश था—
“20 साल तक झारखंड का स्वास्थ्य सोता रहा, अब राज्य सरकार गंभीर हुई है। आप डॉक्टर है मैं भी डॉक्टर हूं।केंद्र पूरा सहयोग देगा।”स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया,मैंने केंद्र को साफ कहा—“मैं सिर्फ मंत्री नहीं, डॉक्टर हूं। झारखंड की सेहत मेरे लिए मिशन है।”गरीब, आदिवासी और वंचित वर्ग तक बेहतर इलाज पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।केंद्र–राज्य समन्वय से झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में अब ऐतिहासिक बदलाव तय है।”




