खुदरा उत्पाद दुकानों में बिक्री की जा रही मदिरा पर होगी रियल टाईम मोनिटिरिंग , लगेगा CCTV कैमरा

0

आज दिनांक 21.09.2023 को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे की अध्यक्षता में उत्पाद राजस्व संग्रहण एवं अन्य बिन्दुओं पर झारखण्ड राज्य के सभी जिलों के उत्पाद पदाधिकारियों एवं मानव सेवा प्रदाता एजेंसियों के साथ समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय सचिव के द्वारा पिछले 6 महिनों में राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई। उत्पाद विभाग द्वारा 6 महिनों के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य के विरूद्ध 113% राजस्व संग्रहण प्राप्त किया गया है। विभागीय सचिव द्वारा इस वृद्धि को बनाये रखने का निदेश दिया गया ताकि समेकित वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। विभागीय सचिव द्वारा सभी खुदरा उत्पाद दुकानों में यथाशीघ्र सी०सी०टी०भी० कैमरा लगाने का निदेश दिया गया ताकि खुदरा उत्पाद दुकानों में बिक्री की जा रही मदिरा के संबंध में रियल टाईम मोनिटिरिंग की जा सके।खुदरा उत्पाद दुकानों में कार्यरत कर्मियों को ससमय मानदेय का भुगतान करने हेतु मानव प्रदाता एजेंसियों को सख्त निदेश दिया गया है, क्योंकि समय पर वेतन न मिलने से कर्मियों के द्वारा गलत कृत्य करने की संभावना रहती है। एम0आर0पी0 से अधिक दर पर मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने हेतु सभी सहायक आयुक्त उत्पाद / अधीक्षक उत्पाद, झारखण्ड को निर्देशित किया गया। किसी भी परिस्थिति में एम०आर०पी० से अधिक दर पर मदिरा की बिक्री एवं मदिरा के अपमिश्रण (मिलावट) पर रोक लगाने का निदेश दिया गया। सभी जिला उत्पाद पदाधिकारियों को खुदरा उत्पाद दुकानों में दृष्टि सुलभ स्थान पर एम०आर०पी० संबंधी डिस्पले बोर्ड लगाने हेतु निदेशित किया गया। विभागीय सचिव द्वारा निदेशित किया गया कि Track & Trace प्रणाली के माध्यम से ही मंदिरा की बिक्री करना सुनिश्चित किया जाय। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा देशी एवं विदेशी मदिरा की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु स्कंध के कुशल प्रबंधन हेतु JSBCL को निदेशित किया गया। खुदरा उत्पाद दुकानों से नगद राशि का संकलन करने वाली एजेंसी – SIS पर अपने कार्यों में शिथिलता बरतने पर दण्ड अधिरोपित करने का निदेश दिया गया। खुदरा उत्पाद दुकानों में पुराने विनष्टिकरण योग्य मदिरा के स्कंधों को नियमानुसार निष्पादन करने का निदेश दिया गया। समीक्षा बैठक में आयुक्त उत्पाद, श्री फैज अक अहमद मुमताज, संयुक्त आयुक्त उत्पाद, श्री गजेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक (संचालन / वित्त ) JSBCL श्री सुधीर कुमार, उपायुक्त उत्पाद (मु०) डॉ० राकेश कुमार एवं सभी जिलों के उत्पाद पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में कार्यरत मानव सेवा प्रदाता एजेंसियों के साथ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here