झारखंड:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया — ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ (PM-DDKY) और ‘मिशन आत्मनिर्भरता दलहन में’। इन योजनाओं से देशभर के लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे।झारखंड के विभिन्न जिलों में सखी मंडल की महिलाओं ने पीएम-डीडीकेवाई के लॉन्चिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। यह आयोजन जेएसएलपीएस और जिला प्रशासन के तत्वावधान में ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को नई योजना की जानकारी देना और उन्हें कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना था।




