राज्यपाल ने संजय सेठ के साथ स्वदेशी मैराथन को रवाना किया

0
sanjay seth

रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सांसद संजय सेठ के साथ स्वदेशी मैराथन को रवाना किया। सांसद संजय सेठ कहते हैं यह सिर्फ मैराथन की रवानगी नहीं है, बल्कि स्वदेशी के प्रति हमारी एकता और दृढ़ता का प्रवाह है। यह मैराथन उस Viksit Bharat 2047 के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम है, जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी ने लिया है।सांसद संजय सेठ ने कहा रांची में संपन्न हुआ स्वदेशी मैराथन माननीय प्रधानमंत्री जी के उस मंत्र का प्रवाह है, जो उन्होंने Aatma Nirbhar Bharat के लिए दिया है। यह वह जागृत ज्योति है, जो प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के हृदय में जगाया है। आज रांचीवासियों ने पूरे राज्य और राष्ट्र को यह संदेश दिया है कि रांची में स्वदेशी संकल्प का प्रवाह अनवरत जारी रहेगा। एक साथ मैराथन में शामिल हुए 25000 लोग पूरे राष्ट्र को यह आह्वान कर रहे हैं कि आइए, हम साथ चलें, नया भारत गढ़ें और विकसित भारत 2047 को पूर्ण करने में अपना योगदान दें। वहीं झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार कहते हैं, “हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री देश में स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं और यह मैराथन इस बात का प्रतीक है कि हमें देश में स्वदेशी की भावना को अपनाना और बढ़ावा देना चाहिए… आज हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here