ताजमहल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, नहीं मिला कोई विस्फोटक

0

पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखे होने की सूचना दी।

इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया है। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई है। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई और करीब 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई।

मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर, कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले की पहचान की जा रही है। कॉल कहां से आया था? किस मकसद से किया था? इस बारे में पता किया जा रहा है। अब पर्यटकों के लिए ताजमहल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।