बस में रखा 40 किला गांजा, पुलिस ने किया जब्त

0
रांची के कांटाटोली चौक स्थित खादगाढ़ा बस स्टैड से बुधवार शाम भारी मात्रा में गांजा की खेप पकड़ी गयी है.

40 किलो गांजा बिहार के बक्सर जाने वाली बस से बरामद किया गया है. हालांकि गांजा की तस्करी करने वाले बच निकले .

अब पुलिस बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से गांजा तस्करों की पहचान करने में लगी हुई है. बस के स्लीपर सीट से जब्त गांजा 2 एयर बैग और 1 पिट्ठू बैग में रखा हुआ था।

रांची से बक्सर के लिए तीन स्लीपर सीट बुक थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बक्सर जाने वाली स्लीपर बस की तीन सीटें बुक की गई. सूचना मिलते ही खादगाड़ा टीओपी प्रभारी भीम सिंह ने बस स्टैंड पहुंचकर बस में रखे बैग की तलाशी ली. जिसमें से 40 किलो गांजा मिला।