आज केंद्रीय सरना समिति ने रेंडों पतरातू ग्राम के महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने किया। जिसमें 14 मार्च 2021 को पहान सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी।
इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष ने फूलचंद तिर्की ने कहा कि रूढीवादी परंपरा संस्कृति विलुप्त होने के कगार में है। उन्होंने कहा कि पहान लोगों के जागरूक नहीं रहने के कारण रूढ़ीवादी परंपरा संस्कृति में हमला हो रहा है, जिसके कारण 14 मार्च 2021 को केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के द्वारा मोराबादी मैदान रांची में पहान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा ने कहा कि आदिवासी परंपरा संस्कृति पर चौतरफा हमला किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आरएसएस एवं बीजेपी के लोग 2021 कि जनगणना में आदिवासियों को जबरन हिंदू बनाने में लगे हैं, जबकि आदिवासी हिंदू नहीं है दूसरी ओर प्रार्थना सभा सरना समाज के रूढ़िवादी परम्परा संस्कृति से छेड़छाड़ कर रही है।
इस बैठक में केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुनेश्वर लोहरा, ललित कच्छप, भगत उरांव, सचिव विनय उरांव, महिला शाखा अध्यक्ष नीरा टोप्पो, महासचिव सिमा बांडों सहित अन्य लोग शामिल थे.



