फिर डराने लगी कोरोना की रफ्तार, आज लगातार 5वें दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस।

0

RANCHI’ 5SEP:-  देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर डराने लग गई है। आज लगातार 5वें दिन कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले सामने आए हैं और 308 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 38,069 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। इस प्रकार देश में कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर 4 लाख के पार (4,10,048) हो गए हैं। मौजूदा समय में रिकवरी रेट 97.42 फीसद है।
मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार पांच दिनों से जारी है, जब रोजाना 40 हजार से ऊपर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों में 308 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। अब तक देशभर में कुल 4,40,533 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है।
THE NEWS MIRCHI