
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देवघर जिले से सामने आ रही है. यहां एक शश्स ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आए माता-पिता पर भी हमला कर दिया गया. इसमें दोनों घायल हो गए. घायलों को देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या की यह घटना कुंडा थाना क्षेत्र की है. भिखना गांव में इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. आरोपी ने बड़े भाई को बचाने आए माता-पिता पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में आरोपी के माता-पिता भी बुरी तरह जख्मी हो गए.



