इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची लोहरदगा रेलखंड पर पोल न 339/8 पर ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान 26 वर्षीय रायुम अंसारी और पिता कमरुद्दीन अंसारी कैरो लोहरदगा निवासी के रूप में की गई है। उसके पॉकेट से आने व जाने का टिकट भी पाया गया। वह कल ही रांची आया था, और गुरुवार को सुबह रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन से में बैठकर लोहरदगा जा रहा था।
बता दें कि , उक्त आरएल 1 ट्रेन इटकी रेलवे स्टेशन सुबह पांच बजे पहुंचता है। परिजन संभावना व्यक्त कर रहें हूं कि किसी ने ट्रेन से धक्का दे दिया होगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह तय नहीं कर पाई है की मामला जीआरपी रांची में दर्ज होगा या इटकी थाने में।



