बिहार के जज की पत्नी को झारखण्ड में मारी गो*ली,जज पति पर सुपारी देने का आरोप

0
firing


झारखंड के गोड्डा जिले में बिहार के सासाराम के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की 25 वर्षीय पत्नी वंदना कुमारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। अदालत से लौटते समय बाइक सवार अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनकी पीठ में लगी। हालत स्थिर है, इलाज भागलपुर में चल रहा है। परिजनों ने पति पर सुपारी देने का आरोप लगाया है।पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, वंदना कुमारी का अपने पति के साथ लंबे समय से जारी तलाक के मामले में गोड्डा अदालत में हाजिरी लगाने पहुंची थीं। अदालती कार्यवाही के बाद वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने पैतृक गांव गोड्डा के परसा जा रही थीं। अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र में सड़क पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here