नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। बजट में तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाते हुए सिगरेट, पान मसाला, गुटखा और खैनी पर 40% GST लागू किया गया है, जबकि सिगरेट पर लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी भी लगेगी। बीड़ी पर GST घटाकर 18% कर दिया गया है।सरकार ने कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की 17 दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट दी है और मेडिकल व एजुकेशन के लिए LRS के तहत TCS घटाकर 2% कर दिया गया है।बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए 12.2 लाख करोड़ रुपये के पब्लिक कैपेक्स, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, नए फ्रेट कॉरिडोर और जलमार्गों की घोषणा की गई है। MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करने का ऐलान किया गया।हालांकि बजट में रोजगार सृजन, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने और बिहार के बाढ़ प्रबंधन के लिए किसी विशेष पैकेज के अभाव को लेकर सवाल भी उठे हैं। विपक्ष ने इसे “पुराने सामान को नए पैकेट में परोसने वाला बजट” बताया है।




