भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव: धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने का सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है

0
cm hemant and dhoni

रांची : झारखंड सरकार पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के तहत क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राज्य का टूरिज़्म ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में है। यह कदम राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्रयास माना जा रहा है। प्रस्ताव प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

भाजपा ने झारखण्ड सरकार के निर्णय का किया स्वागत :

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एक्स पर लिखा ”महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रयास करने का सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है।उम्मीद है इससे झारखंड पर्यटन को एक नई ऊंचाई मिलेगी।जागरूक विपक्ष का काम ना सिर्फ सरकार की खामियों को बताना होता बल्कि अच्छे प्रयासों की सराहना करना भी होता है। उम्मीद है धोनी इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे।झारखंड सरकार को पर्यटन के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी दुरुस्त करने के लिए अभी भी बड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here