Ranchi : सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” का टीजर 27 दिसंबर को आउट हुआ।फिल्म के टीजर की शुरुआत में कुछ ही सेकंड बाद झारखंड के धरती आबा का नाम सुनने को मिलता है “बिरसा मुंडा की जय” ।टीजर में बिरसा मुंडा के नारे ने झारखंडवासियों का ध्यान खींचा।युद्ध-आधारित फिल्म के टीज़र की शुरुआत इस नारे से हुई, जिसके बाद झारखंड में ये फिल्म चर्चा का विषय बन चुकी है। मालूम हो कि बिरसा मुंडा भारत के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्हें धरती आबा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान (महान विद्रोह) का नेतृत्व किया और जल, जंगल और ज़मीन – आदिवासी अधिकारों की लड़ाई लड़ी। अब फिल्म को लेकर झारखंडवासियों में जबरदस्त BUZZ क्रिएट हो चुका है।टीजर देख अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म में “देशभक्ति” ,ऐक्शन सबकुछ देखने को मिलेगा , बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की संभावना जताई जा रही है।




