Ranchi : 28,29 और 30 दिसंबर को झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची पहुंची । राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। सीएम ने स्वागत की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “झारखण्ड की वीर भूमि में देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।”




