रवि स्टील चौक पर जुता दुकान मालिक का गला रेतने वाला गिरफ्तार

0
Ranchi police

रांची:27 मार्च,2025 को शाम करीब 07.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी रवि स्टील चौक जुता दुकान के मालिक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेत दिया गया है तथा ईलाज के क्रम में जुता दुकान के मालिक भुपल साव की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर पहचान कर हत्याकांड के आरोपी को पकड़ लिया जब चेन्नई भागने के फिराक में था, जिसे सरोवर नगर डेम साईड से पकडा गया। पुछताछ करने पर उसने अपना नाम गौरव चौधरी उर्फ कल्लु (उम्र करीब 20 वर्ष) बताया है।
गौरव ने बताया कि मैं करीब 06 माह पूर्व चोरी के आरोप में जेल से छूटा था तथा 10-15 दिन पूर्व बिट्टु मिश्रा के चटकपुर वाला घर में चोरी किये थे तथा कुछ दिन बाद बिटटु मिश्रा पकड लिया था जिसमें आशंका था की बिट्टु मिश्रा को चोरी किये जाने की बाद जुता दुकान के मालिक भुपल साहु ही बतलाया होगा उसी आक्रोश का बदला लेना चाहते थे इसी बीच दिनांक 27.03.25 को सध्या में करीब 07. 00 बजे भूपल साव के रवि स्टील जुता दुकान में ह’त्या करने एवं दुकान का पैसा लुटने के उदेश्य से गया था परंतु दुकान से पैसा लुट नहीं पाया और जुता दुकान के मालिक भुपल साव के द्वारा विरोध करने पर अपने पास रखे चापड से गला रेत कर भाग गया और पुलिस की डर से छुप-छुप कर रह रहा था और चेन्नई भागने ही वाला था कि इसी बीच पुलिस के द्वारा पकडा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here