हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल का प्रयास रंग लाया! केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के अंतर्गत क्षितिज हॉस्पिटल से लेकर सिंदूर बायपास (पुराना NH-33) तक की लगभग 10 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा।यह हजारीबाग की वह प्रमुख सड़क है जो मासिपीरीह, आर्यनगर, पतरातू, कोलंबस मोड़, बस स्टैंड, चूरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक, विकास नगर होते हुए सिंदूर बायपास से जुड़ती है।इस विकास कार्य से हजारीबाग की जनता को लंबे समय से हो रही ट्रैफिक और जर्जर सड़कों की परेशानी से राहत मिलेगी, और रांची-पटना समेत अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी आवाजाही सुगम होगी।हजारीबाग लोकसभा की जनता की ओर से सांसद मनीष जयसवाल ने प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का आभार जताया, जिनके सहयोग और दूरदृष्टि से यह महत्वपूर्ण परियोजना संभव हो सकी।




