रांची में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा पावर कट से राजधानी रांची की जनता परेशान है। ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं। बिजली का तार और पोल की समस्या से लोग परेशान हैं। नियमित रूप से नागरिकों को बिजली बिल मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो। ससमय बिल नहीं मिलने से परिवारों पर बिल का अतिरिक्त बोझ होता है।संजय सेठ ने कहा सरकार ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करे और एक कैंप लगाकर इतने बड़े पैमाने पर जो चालान काटे गए हैं, उसमें रियायत, समाधान करें। यहां कई परिवार Hand to Mouth हैं। ऐसे परिवारों का ख्याल रखना चाहिए। एक तरफ मईंया योजना का प्रचार कर रहे, दूसरी तरफ ऐसे परिवारों के सिर पर चालान का बोझ दे रहे। संजय सेठ ने कहा आतंकवाद मुक्त और Naxal Free Bharat देश के बड़े अभियान हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में इन दोनों ही अभियानों पर बेहतर काम हो रहे हैं। Operation Sindoor से हमने आतंक के आकाओं की कमर तोड़ी है। हर आतंकी-नक्सली को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।आतंकवाद पर भारत का स्टैंड साफ है। यदि भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हमारी सेनाएं खुद समय और स्थान तय करके जवाब देगी। परमाणु बम की गीदड़ भभकी से भारत डरेगा नहीं। आतंक के आकाओं और आतंक परस्त सरकार दोनों को अलग नहीं देखा जाएगा।



