आज थम जायेगा छठे चरण का चुनाव-प्रचार का शोर,25 मई को होगी वोटिंग.

0
loksabha election

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान की उल्टी गिनती आज से शुरू हो चुकी है। 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर आज गुरुवार (23may) शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगी.इसके बाद शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग और पुलिस टीम तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है.25 मई को छठे चरण में आठ राज्यों और 58 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। 25 मई को झारखंड की रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर छठे चरण में चुनाव होगा। यहां कुल 93 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं।यूपी में छठे चरण का चुनाव कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं,बिहार में 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं,हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी यहां 223 प्रत्याशी मुकाबले में उतरे हैं,जम्मू-कश्मीर में 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है,ओडिशा में 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं,वही पश्चिम बंगाल में कुल 79 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।अब देखना बाकि है की किसकी किस्मत कहा ले जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here