रांची : आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रांची के नामकुम में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की धरती है. जिस धरती ने बिरसा मुंडा जैसे लोगों को पैदा किया और जिन्होंने रास्ता दिखाया. जिस रास्ते पर गांधी नेहरू और सरदार पटेल चले लोग चले है. प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान सभी जरूरतों का अधिकार देता है. और लोकतंत्र बचाने का अधिकार देता है. बदलाव के लिए संविधान और लोकतंत्र की ज़रूरत है.चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में बेरोज़गारी बढी हुए है. 70 करोड़ नौजवान बेरोज़गार हैं.जिनके पास कोई काम धधा नही है सभी शिक्षित बेरोजगार हैं. यह देश की सबसे बड़ी समस्या है. नौजवानों को रोज़गार अगर मिलता तो देश का विकास होता.हम वर्क फोर्स और मैन्युफैक्चरिंग में चीन का मुकाबला कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि किसान खेती में कमाई नहीं कर पा रही है. जीएसटी की मार किसान को खाने नहीं दे रही है.और पीएम मोदी तो लम्बे – लम्बे वादे किये पर पर वादे पर खरे नही उतरे जानता के वादे पर खड़ा उतरने की ज़रूरत है. पीएम मोदी जानता को बेवकूफ समझ रहे है. संकट में सुनवाई होनी चाहिए, लेकिन किसानों की नहीं सुनी गयी. छः सौ किसान शहिद हो गये, छः किसानों को मंत्री के बेटा ने रौंद दिया. मोदी ने गहरायी नहीं लिया . महिला आरक्षण पर बड़ी बड़ी बातें हुई लेकिन लागू अभी नहीं होगा. कांग्रेस पार्टी ‘भोजन का अधिकार’ लेकर आई थी, जिसका मतलब है- हर गरीब परिवार को राशन मिलेगा। राशन मिलना आपका कानूनी हक है, इसलिए मोदी सरकार आपको राशन देती है। नरेंद्र मोदी ने सिर्फ राशन के पैकेट पर अपनी फोटो चिपका दी और मीडिया वालों ने इसे मास्टर स्ट्रोक बता दिया। नरेंद्र मोदी ‘अग्निवीर योजना’ लाते हैं। 4 साल के लिए सेना में नौकरी करो और 4 साल बाद वापस घर लौटकर दूसरी नौकरी ढूंढो। वहीं अगर शहीद हो गए तो न शहीद का दर्जा मिलेगा और न पेंशन मिलेगी।


