टेंडर कमीशन घोटाले मामले में ED ने झारखंड सरकार के दो मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को भेजा समन.

0
JHARKHAND SARKAR

टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही ED ने अब झारखंड सरकार के दो मंत्री को समन भेजे जाने की खबर सामने आयी है. मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को ED ने समन भेजा है. पूछताछ के लिए 25 मई को रांची के हिनु स्थित ED ऑफिस बुलाया गया है. हालांकि इसकी कोई अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है.बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही एड मंत्री आलमगीर आलम से भी पूछताछ में लगी है साथ ही मंत्री आलमगीर आलम को आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित आवश्यक सभी दस्तावेज की जांच ED कर रही है. इससे पहले ED के मंत्री के पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर आलम के घर पर छापेामारी की थी. इस दौरान जहांगीर के घर से 35.23 करोड़ बरामद हुए थे. बरामद पैसों के संबंध में ईडी ने आलमगीर आलम से दो दिन पूछताछ की थी. ईडी ने 14 मई को 9 घंटे और 15 मई को छह घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here