झारखंड: शुरू हुई फसल बीमा योजना,31 दिसंबर तक करें आवेदन

0
hemant soren

झारखंड सरकार ने रबी फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू कर दी है। किसान अब नजदीकी केंद्रों या ऑनलाइन अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। प्रीमियम का बड़ा हिस्सा सरकार भरेगी और किसान को केवल शेष राशि देनी होगी। इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और खराब मौसम से होने वाले नुकसान में किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना है। बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना झारखंड के 10 जिलों में लागू की गई है। इनमें धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, पाकुड़, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और खूंटी शामिल हैं।

रबी मौसम 2025-26 के लिए आलू, सरसों, चना और गेहूं को फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। कम या ज्यादा बारिश, खेत में 14 दिन तक पानी भरने या सूखे जैसी स्थिति में किसानों को क्षतिपूर्ति मिलेगी। बीमा राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।शिकायत या जानकारी के लिए हेल्पलाइन 14447, व्हाट्सऐप 70655-14447, वेबसाइट pmfby.gov.in या नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, भूमि दस्तावेज और बैंक खाता जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here