विराट कोहली के शतक के बाद एक फैन मैदान में घुसकर उनके पैर छूने पहुंच गया, जिसकी तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है.रांची में खेले जा रहे पहले वनडे में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ दिया। यह उनका वनडे करियर का 52वां शतक है। इसी के साथ कोहली एक ही फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं,सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जमाए हैं। कोहली ने अपना शतक 102 गेंदों में पूरा किया।
कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने भी आज बड़ी उपलब्धि हासिल की है.भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने 277 मैचों की 269 पारियों में 352 छक्के लगाए हैं, जबकि पिछला रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम था, पाकिस्तान के अफरीदी ने 398 मैचों की 369 पारियों में 351 छक्के लगाए थे। रोहित और अफरीदी के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 350 छक्के नहीं लगाए हैं।




