बिग बॉस सीजन 1 के विजेता और 90 के दशक के मशहूर हैंडसम स्टार राहुल रॉय(59 साल) भले ही आजकल फिल्मों से दूर हों, लेकिन एक समय वे बॉलीवुड के लोकप्रिय चेहरों में से एक थे। अपनी डेब्यू फिल्म ‘आशिकी’ के साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बना ली थी। 1990 में रिलीज हुई ‘आशिकी’ अपनी कहानी के साथ-साथ अपने सुपरहिट गानों के लिए भी यादगार बनी।
अब राहुल रॉय(59 साल) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कभी सुपरहीट मूवी के हीरो थे और अभी शादी समारोह में स्टेज शो कर रहे, इस पर उनके फैन्स भावुक हो गए. दरअसल फेमस मैथमैटिक एजुकेटर आरके श्रीवास्तव की भतीजी की शादी को अटेंड करने के लिए बिहार पहुंचे थे। शादी में शामिल होने पहुंचें राहुल रॉय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें उन्होंने हाथों में गिटार पकड़ा हुआ है और पीछे उनकी फिल्म ‘आशिकी’ का फेमस गाना ‘सांसों की जरुरत है जैसे जिंदगी के लिए’ बज रहा है और वह उस पर परफॉर्म कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, मुझे इनके लिए बहुत ज्यादा बुरा लग रहा है, ये एक समय पर स्टार थे और बिग बॉस के विनर भी, लेकिन आज इंडस्ट्री इन्हें भूल गई। दूसरे यूजर ने लिखा, वेब सीरीज के इस दौर में मुझे यकीन है कि ये अपने आपको दोबारा उठा सकते हैं, बॉबी देओल ने भी किया है। एक अन्य यूजर ने राहुल रॉय ने लिखा, बहुत ही जजमेंटल हैं लोग..वह किसी से मांग नहीं रहे हैं। वह मेगास्टार तो हैं नहीं कि उन्हें कोई बड़ी वेडिंग में परफॉर्म करने के लिए इनवाइट करेगा। कई बड़े एक्टर्स ऐसे ही कमाते हैं। फीमेल एक्ट्रेसेस रिबन काटती हैं, लोगों ने कभी उनके बारे में नहीं बोला।




