एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू से ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में एक सीक्रेट शादी की है। बताया जा रहा है कि शादी सोमवार सुबह हुई और इसमें करीब 30 मेहमान शामिल थे। समांथा ने शादी में लाल साड़ी पहनी। हालांकि, दोनों की ओर से अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिला है। लेकिन एक तस्वीर सोशल मिडिया पर जरूर वायरल हो रही है, जिसमें ऐक्ट्रेस और डायरेक्टर कुछ रस्में करते दिख रहे हैं.




