उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में SIR के काम के दबाव से परेशान 46 वर्षीय BLO सर्वेश सिंह का एक भावुक आख़िरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वे रोते हुए अपनी तकलीफ़ बयां करते दिखाई देते हैं। 30 नवंबर को उन्होंने अपनी जान दे दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, उनके तीन पन्नों के नोट में भी SIR के अत्यधिक कार्य-दबाव का उल्लेख था। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में वो कहते नज़र आ रहे हैं- “मैं बहुत परेशान हूँ। पिछले 20 दिनों से ठीक से सो नहीं पाया। मेरी चार छोटी-छोटी बेटियाँ हैं। दूसरे लोग काम पूरा कर ले रहे हैं, मैं नहीं कर पा रहा।” बहन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस दुनिया से बहुत दूर जा रहा हूँ। सॉरी बहन। मेरे न रहने पर मेरे बच्चों का ख्याल रखना।”रविवार सुबह उनकी पत्नी बबली देवी ने उन्हें घर के स्टोर रूम में फाँसी के फंदे पर लटकता पाया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।




