झारखंड में कड़ाके की ठंड, लोहरदगा में न्यूनतम तापमान पहुंचा 3 डिग्री सेसि

0
winter

झारखंड में आज भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर का असर है और न्यूनतम तापमान गिर रहा है।अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है।रविवार को पड़ी तेज ठण्ड ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में सबसे कम तापमान लोहरदगा में 3 डिग्री सेसि दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर की सुबह तक राज्य के करीब 15 जिले कोहरे से प्रभावित हो सकते हैं. इनमें से छह जिलों गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रांची में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. 25 दिसंबर तक राजधानी का न्यूनतम तापमान सात से 8 डिग्री सेसि के बीच रहेगा , अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेसि के बीच रहेगा.झारखंड में 27 दिसंबर तक भीषण ठंड पड़ने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here