रांची : आदिवासी बच्चों को flourish करने की पहल करते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग JEE एवं मेडिकल NEET कोचिंग संस्थान का उद्घाटन किया। यहां आदिवासी बच्चों को निःशुल्क कोचिंग कराया जाएगा.आदिवासी बच्चे JEE और NEET के क्षेत्र में कैरियर बनाएंगे।संस्थान में 300 युवाओं को NEET और JEE परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। 10वीं पास बच्चों को दो वर्ष एवं 12वीं पास बच्चों को एक वर्ष के लिए कोचिंग प्रदान किया जाएगा। प्रथम चरण में 138 बच्चियों और 162 बच्चों का चयन निःशुल्क कोचिंग के लिए हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा,”अब यहां से बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग में दाखिला ले सकेंगे, इसके लिए आप सभी बच्चों को तराशा जाएगा। पूरी सरकार आने वाली पीढ़ी के साथ खड़ी है। आप मेहनत कीजिए। आपकी सफलता ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा.बच्चों और युवाओं की परेशानी को सरकार अपने कंधों में लेकर उनका भविष्य बनाने का प्रयास कर रही है।मेडिकल, इंजीनियरिंग की कोचिंग के बाद UPSC, JPSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर शुरू करने की तैयारी में हमलोग हैं.”




