देवघर:श्रावणी मेला का भव्य शुभारंभ,सीएम ने दी शुभकामनाएं

0
deoghar

देवघर: शिव और शक्ति के निवास स्थान बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आज से ऐतिहासिक श्रावणी मेले की शुरुआत हो चुकी है।राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के पहले दिन प्रातः 04:02 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर शुभकामनाएँ देते हुए लिखा, ”बोल बम! बोल बम!पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त लोगों एवं देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथ धाम तथा बाबा बासुकीनाथ धाम पधारने वाले सभी कांवरियों और श्रद्धालुओं का झारखंड की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं जोहार।बाबा भोलेनाथ आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। आपकी श्रद्धा, आस्था और तपस्या सफल हो तथा यह पावन श्रावण मास आप सभी के लिए मंगलमय हो।श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अपनी यात्रा सुरक्षित एवं सुखद बनाएं।बोल बम!ॐ नमः शिवाय!हर-हर महादेव!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here