झारखंड लोक भवन उद्यान को 15 फरवरी तक खुला रखने का राज्यपाल ने दिया निर्देश

0
Jharkhand Lok Bhavan

रांची: झारखंड लोक भवन उद्यान आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है ।झारखंड लोक भवन उद्यान 2 से 8 फरवरी तक खोला गया था लेकिन अब आम लोगों के उत्साह को देखते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्यान को अब 15 फरवरी 2026 तक खुले रखने का निर्देश दिया है। पहले ही दिन 2559 लोगों ने भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।6 फरवरी को कुल 49,124 लोगों ने उद्यान का भ्रमण और अवलोकन किया.

लोक भवन उद्यान आम लोगों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के तहत दोपहर 1 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. प्रवेश गेट संख्या-2 से कराया जा रहा है। उद्यान 30 हजार से अधिक गुलाबों से सजा है। लाल, पीले, गुलाबी रंगों के साथ एक पेड़ पर बहुरंगी गुलाब आकर्षण का केंद्र। मौसमी फूलों की क्यारियां, कृत्रिम पहाड़-झरने, फव्वारे हरियाली से मनमोहक। झारखंडी संस्कृति की झलक सोहराई पेंटिंग, महापुरुषों-शहीदों की प्रतिमाओं में। पीला बांस, रुद्राक्ष, कल्पतरु, स्ट्रॉबेरी, इलायची, तेजपत्ता जैसे पौधे दर्शकों को बांधे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here