रामगढ़: सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, मनीष जयसवाल

0
santosh gangwar

रामगढ़ के सिदो–कान्हू मैदान में आयोजित “सांसद सामूहिक विवाह उत्सव–2026” में 101 नवविवाहित जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, सांसद मनोज तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।राज्यपाल संतोष गंगवार ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की. सांसद मनीष जायसवाल ने इसे रामगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।मनीष जायसवाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में 25, 2025 में 101 और 2026 में तीसरी बार 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जो सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here