मध्य प्रदेश के उमरिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहाँ 13 साल की नाबालिग बच्ची को 9 लोगों ने 3 दिन तक लगातार हवस का शिकार बनाया। बता दें पहले दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर बारी-बारी से दूसरे उसे शिकार बनाते रहे. बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया. परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने जब हालात बयां किए, तो सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता जबलपुर में सरकारी नौकरी करते हैं. बच्ची पिता के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई करती है. 9वीं की यह छात्रा लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई थी.11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी. इस दौरान यहां उसे दो आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह मिले. दोनों उसे एक दुकान में ले गए और बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए.ranjana



