रामनवमी को लेकर पूरी रांची का निरीक्षण हो रहा है. ड्रोन कैमरा के माध्यम से हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट में छतों का किया निरीक्षण

0

आप सभी को पता है की रामनवमी की तैयारी जोरो-सोरो से चल रही है.रामनवमी को देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। 1500 जवानों की तैनाती सुरक्षा की लिहाज से की जाएगी। राजधानी रांची में किसी प्रकार की कोई घटना ना घटे इस वजह से संवेदनशील इलाकों में पूरी तरह नजर राखी गए है .जिस -जिस इलाके से जुलूस निकली जाएगी वो सभी मार्ग में स्थित सभी घरों की छतों का सोमवार(15 अप्रैल) को ड्रोन से निरीक्षण किया गया। जुलूस के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, पत्थरबाजी नहीं हो, इसलिए जुलूस वाले मार्ग के सभी मकानों का जिला प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। जिनकी छतों पर आपत्ति जनक सामान है उसे हटाने को कहा गया है .इसके अलावा जुलूस मार्ग और विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाई गए है.और जवानों को भी तैनात किये गए है.जिसकी मॉनिटरिंग सीधे कण्ट्रोल रूम से होगी. और ड्रोन कैमरों की सहायता से पुरे जुलूस पर नजर होगी। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा। उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। ये सभी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here